
श्याम बाबा की पगड़ी कमाल है
श्याम बाबा की पगड़ी कमाल है,
खाटू वाले की पगड़ी कमाल है,
रंग सोणा सोणा लाल लाल है,
तर्ज – मेरी मैया की चुनरी कमाल है।
श्याम की पगड़ी के देख नज़ारे,
चम चम चमके चाँद सितारे,
हिरे मोती से सजी बेमिसाल है,
श्याम की पगड़ी की महिमा है न्यारी,
जिसने दुनिया सारी तारी,
ये तो करती भक्तों को मालामाल है,
श्याम प्रभु से जिनका नाता,
श्याम जी उनके भाग्य विधाता,
रखते ‘संजू’ को हरदम खुशहाल है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



