
श्याम बाबुल का रखना ख़याल
श्याम बाबुल का रखना ख़याल,
मेरे बाबुल का रखना ख्याल,
मैं तो अपने चली ससुराल,
जिनके आंगने की मैं गुड़ियाँ,
बरसे रिम जिम उनकी अँखियाँ,
उनका रो रो हुआ बुरा हाल,
हर सुख दुःख वांटा है मुझसे,
अब लेकिन बांटेगे किस से,
मुझको बस इतना है मलाल,
जिद मेरी सब पूरी की है,
हर गलती अनदेखी की है,
मेरी बनके रहे सदा ढाल श्याम बाबुल का रखना ख्याल,
शर्मा कहे धर्म का भाई बनकर के रहना परछाई,
केशव कहे तू धर्म का भाई बनकर के रहना परछाई,
मेरे बाबुल के गोपाल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
