
श्याम सुन्दर सरकार जी
श्याम सुन्दर सरकार जी, मेरी सुनलो पुकार,सुनलो पुकार मेरी, सुनलो पुकार,दीनबन्धु दातार जी, मेरी सुनलो पुकार ।। टेर ।।
तर्ज – खाटू के बाबा श्याम जी मेरी ।
तुझसा दाता, मुझसा भिखारी,मिलना कठिन है, श्याम मुरारी,देखो, देखो खड़ा है तेरे द्वार जी,मेरी सुनलो पुकार ।। १ ।।
दीनदयालु कहाने वाले,आकर अब तो, गले लगाले,दाता, आके मिलोना साकार जी,मेरी सुनलो पुकार ।। २ ।।
पतित पावन प्रभु आप कहाते,पापी अधर्मी को अपनाते,प्यारे, फिर क्यूं करते अंवार जी,मेरी सुनलो पुकार ।। ३ ।।
चलकर आ गया द्वार आपके,अपनावोगे मन में धारके,प्रभु करलो यही उपकार जी,मेरी सुनलो पुकार ।। ४ ।।
‘सांवर’ दास की मांग जरासी,जनम-जनम गुण गावूं अविनाशी,सदा, सेवा में रहूँ तैयार जी,मेरी सुनलो पुकार ।। ५ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



