
श्याम से लगन लगा
श्याम से लगन लगा
देख फिर, होता है क्या ॥
हृदय के, पट, खोल रे,
तूँ राधे राधे, बोल रे ॥
लगे ना, तेरा, मोल रे,
राधा जी, बरसाने वाली ।
सांवरिया तो, कुंज बिहारी ॥
तूँ कुँज गली, डोल रे,
आधे शास्त्र, श्री राधा रानी ।
महिमा इनकी, नहीं बखानी ॥
प्रेम रस, घोल रे,
जो कोई बोले, राधा राधा ।
मिट जाए, जीवन की बाधा ॥
जी चाहे यहाँ, डोल रे,
गीत, किशोरी, के जो गावे ।
श्याम की भक्ति, को वो पावे ॥
नाम, अनमोल रे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


