
कलयुग के देव कहाते, और सफल बनाते काम,
मुश्किल को सरल बनाते, माँ अंजनीसुत बलवान,
सब मंगलमय कर देते, मारुतिनंदन भगवान,
श्री रामभक्त कहलाते जय जय बजरंग हनुमान,
चाहे काम जो कोई कर ना पाए,
पलभर में हनुमत उसको कर जाए,
हैं बलकारी ये ब्रमचारी, शक्ति इनकी सब पे भारी
फाड़ के अपना सीना, दिखलाये श्री राम
सिंह के जैसे गरजे, बोले जय सियाराम
तब माना लंकेशपति ने सच्चा राम का दास
जब बाण से घायल लक्ष्मण जी पड़े थे,
तब नर मानव सब संकट में पड़े थे,
है कौन यहां बलवान जो रात में द्रोणागिरी को जाये,
लाकर के संजीवन बूटी लक्ष्मण के प्राण बचाये.....
जय जय बजरंगी आये, श्रीराम को शीश झुकाए,
पाकर आज्ञा बजरंगी, पवनवेग उड़ जाए,
चीर के सब बाधाएं पवनसुत लाए संजीवन दान,
जपते श्रीराम की माला, शिव शंकर के अवतार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


