
श्री श्याम कली अवतारी
हर्ष मनाओ मंगल गाओ,
करलो स्वागत की तैयारी,
प्रगटे भीमसेन के लाडेसर,
श्री श्याम कली अवतारी,
दर्शन को अखियाँ तरस रही,
फूलों की वर्षा बरस रही,
कर माणक मोती दान,
थाली में भर भर भर महतारी,
हर्ष मनाओ मंगल गाओ,
करलो स्वागत की तैयारी।।
बड़ा ही अद्भुत गज़ब निराला,
अहिलवती का लाला है,
सुन्दर भ्रकुटु नयन विशाला,
मन गोरा तन काला है,
घुंघराली लट नागन सी,
लटके कानो पीछे काली,
गोविंदा आला रे,
गोविंदा आला रे,
हर्ष मनाओ मंगल गाओ,
करलो स्वागत की तैयारी।।
युद्ध देखने महाभारत का,
माता से आशीष लिया,
श्री कृष्ण से वचन बद्ध हो,
महाभारत में शीश दिया,
वर पाया कृष्ण से अजर अमर का,
जय जय जय दातारी,
हर्ष मनाओ मंगल गाओ,
करलो स्वागत की तैयारी।।
खाटू धाम बिराजे कलयुग के,
राजा कहलाते हो,
दर पे आये दीन दुखी के,
बिगड़े काम बनाते हो,
तेरी शरण में आया ‘गोलू’,
बाबा रखना लाज हमारी,
हर्ष मनाओ मंगल गाओ,
करलो स्वागत की तैयारी।।
हर्ष मनाओ मंगल गाओ,
करलो स्वागत की तैयारी,
प्रगटे भीमसेन के लाडेसर,
श्री श्याम कली अवतारी,
दर्शन को अखियाँ तरस रही,
फूलों की वर्षा बरस रही,
कर माणक मोती दान,
थाली में भर भर भर महतारी,
हर्ष मनाओ मंगल गाओ,
करलो स्वागत की तैयारी।।
Singer – Puja Nathani
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
