
श्री श्याम शरण में जाकर के
श्री श्याम शरण में जाकर के,
जो सारा जीवन बिताते है,
क्या धन दौलत क्या यश वैभव,
वो सारे सुख यही पाते है,
तर्ज – श्यामा आन बसों।
ना श्याम नाम का कोई मोल,
ना श्याम भक्तो का कोई तोल,
जिनकी माया का छोर नहीं,
महिमा उनकी बतलाते है,
हाले दिल सबका जानते है,
कौन सच्चा भगत पहचानते है,
सुख दुःख हर पल में बन साथी,
श्री नाथ जी साथ निभाते है,
जब मार्ग भटक कोई जाता है,
ना उसके समझ कुछ आता है,
ऐसे में फिसलने से पहले,
देवा उसे संभाल के जाते है,
क्या सच है और क्या सपना है,
बस श्याम ही जग में अपना है,
जीवन के अंतिम दिन में आ,
प्रभु मुक्ति मार्ग दिखाते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





