
संकटमोचन हनुमान श्री राम दिवाना है
संकटमोचन हनुमान श्री राम दिवाना है,इनकी शक्ति को आज, दुनियां ने माना है ।। टेर ।।
तर्ज – बचपन की मोहब्बत को |
दिल में है राम बसे, हर श्वांस में राम बसे,बजरंगबली हर पल, बस राम ही राम जपे,अपना सब कुछ इनको, श्री राम ने माना है ।।
१ ।।
देवों मे बलशाली, अंजनी के दुलारे हो,मां सीता के प्यारे, आँखों के तारे हो,सियाराम के चरणों में, तेरा ही ठिकाना है ।। २ ।।
लक्ष्मण को शक्ति लगी, तब वेद बुला लाये,गये सात समंदर पार, पर्वत ही उठा लाये,लक्ष्मण को जीवित किया, जग सारा दिवाना है ।।
३ ।।
संकटमोचन हनुमान श्री राम दिवाना है,इनकी शक्ति को आज, दुनियां ने माना है ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


