
सब कुछ दिया है तुमने,
इतना और सरकार दे दो,
ये हटा के प्यार सबका,
अपना ही प्यार दे दो,
खोलुं जब मैं ये आँखें,
तो सामने तुम्हीं हो,
झपकूं अगर पलक तो,
अपना दीदार दे दो,
ऐसी पिला दे मुझ को,
खुद तक को भूल जाऊं,
अपनी मस्ती भरी हुई,
एक गम का खुमार दे दो,
बस अपना ही प्यार दे दो,
अगर हो गए मेहरबान,
पागल पे नंदलाला,
रहमत की कर नजर वो,
अपना ही द्वार दे दो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


