
सर पे मोर मुकुट है साजे सांवरे क्या कहना
सर पे मोर मुकुट है साजे,
और घुंघराले बाल,
सांवरे क्या कहना,
माथे चन्दन टीका सोहे,
कुण्डल करे कमाल,
तर्ज – सर पे टोपी लाल हाथ में।
मोटी मोटी आँखों से,
मीठी मीठी बातों से,
दिल को चुराए तू,
तेरी मुस्कान ऐसी,
लागे रे कटारी जैसी,
पागल बनाए तू,
बनड़ा बनके बैठा तू तो,
तेरी नहीं मिसाल,
सिर पे मोर मुकुट है साजे,
हिरे मोतियों के गहने,
बागा पचरंगी पहने,
लागे बड़ा हेंडसम
लागे क्यूट क्यूट श्याम,
करूँ मैं सैल्यूट श्याम,
करूँ तेरा वंदन,
देख तुझे मस्ती छा जाती,
नाचूं नौ नौ ताल,
सांवरे ये मोरछड़ी,
तेरे साथ है खड़ी,
झाड़ा चमत्कारी है,
जानता है ‘चोखानी’,
लीला तेरी वरदानी,
देव दातारि है,
तेरे दर पे जो झुक जाए,
करे तू मालामाल,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
