
आजा रे आजा अब आजा सांवरे
आजा रे आजा अब आजा सांवरे
कब से निहारें हम तेरी बाट रे
मेरे नैन बरसते हैं मिलने को तरसते हैं
आजा रे आजा ...............
तेरा है भरोसा हमको तेरा ही सहारा
मतलब की दुनिया में कोई ना हमारा
पालनहारे तुम हो तुम ही हो नैया
पतवार भी तुम्ही हो तुम ही खिवैया
कहता विकास बाबा गले से लगा लो
चरणों में तेरे बाबा हमें भी बिठा लो
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



