
सांवरिया तू मेरा मैं तेरी/ਸਾਂਵਰੀਆ ਤੂੰ ਮੇਰਾ ਮੈਂ ਤੇਰੀ
ਸਾਂਵਰੀਆ...ਜੈ ਹੋ ॥।ਤੂੰ ਮੇਰਾ, ਮੈਂ ਤੇਰੀ ॥
सांवरिया तूँ मेरा मैं तेरी
(धुन – सांवरिया ले चल पारली पार)
तेरे बिन, दुनिया सारी ॥
लगती, रात अँधेरी,
सांवरिया… जय हो ॥ तूँ मेरा, मैं तेरी ॥
वेला, जब कोई, आए मुश्किल,
दुनिया, सारी, दे जाए धोखा ॥
तुझे सौगंध, राधा रानी की,
तूँ मुखड़ा, न फेरी,
सांवरिया… जय हो ॥ तूँ मेरा…
तेरे बिना, मैं रह नहीं सकती,
तेरा विरह, सह नहीं सकती ॥
मन-मंदिर में, आजा श्यामा,
ना कर, हेरा-फेरी,
प्रीत, तेरे संग, पा बैठी हूँ,
अपना, आप गँवा बैठी हूँ ॥
सांवरिया, ओ मेरे बाँके बिहारी,
तूँ क्यों, लगाई देरी,
आजा, आजा, बाँके बिहारी,
आजा, पा जा, फेरा एक बारी ॥
याद तेरी में, औंसियाँ पाऊँ,
बाट, निहारूँ तेरी,
दिल को, एक पल, चैन न आए,
हर पल, तेरी, याद सताए ॥
तेरे भरोसे, जीवन मेरा,
बाँह, पकड़ ले मेरी,
जग की, कोई परवाह नहीं है,
दुनिया की, कोई चाह नहीं है ॥
रूठ जाए, चाहे सारी दुनिया,
तूँ अँखियाँ, न फेरी,
दर्शन को, मेरी अँखियाँ तरसें,
सावन-भादों, की तरह बरसें ॥
याद तेरी में, डूब न जाऊँ,
झलक, दिखा जा एक बारी,
दुनिया, मारे, मुझको ताने,
अपने भी, हुए बेगाने ॥
मीरा के प्रभु, गिरधर नागर,
राखो, लाज प्रभु मेरी,
अपलोडर – अनिलरामूर्ति भोपाल
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
