
नाम भगवान का जो दिल से लिया करते है
नाम भगवान का जो दिल से लिया करते है,
उन्ही भक्तो को प्रभु प्यार किया करते है.....
कहा भगवन कहा बिप्र सुदामा देखो,
कर दिया धनी दिन में सुदामा देखो,
प्रभु दीनो पे सबकुछ वॉर दिया करते है,
गिद्ध को तार दिया तर गयी सबरी देखो,
नीच गणिका को तारा तर गयी कुबरी देखो,
नीच से नीच को भी तार दिया करते है,
पाप धरती पे अधिक जब कभी बढ़ते देखा,
दुःख भक्तो पे अधिक जबकभी परते देखा,
लेके अवतार दुःख उतार दिया करते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

