
सांवरे का ये दर है बड़ा नाम भर,
सिर झुकाये हुए बस चले आइये,
पड़ गई अगर नजर जाइये गा सवर
सांवरे का ये दर.....
जिनके दिल में कन्हियाँ की तस्वीर है,
उनसे रूठी कभी भी न तकदीर है,
साथ है ये अगर क्यों करे हम फ़िक्र,
इनके जैसा यहाँ में ना दूजा कोई,
विष को अमृत बनाते है पल में यही,
आये हार कर जाए जीत कर,
सब से रिश्ता निभाया है संजू यहाँ,
श्याम से भी तो रिश्ता निभा लीजिये,
श्याम किरपा से आया है मानव जनम,
कुछ समय तो शरण में बिता लीजिये,
बीती जाए उम्र फिर भी है बेखबर,
सिर झुकाये हुए चले आइये,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




