
सांवरे कुछ तो बता दे चल दिए मुंह मोड़ कर
Saanvare Kuch To Bata De Chal Die Munh Mod lyrics
सांवरे कुछ तो बता दे चल दिए मुंह मोड़ कर
क्या हुई हमसे खता जो चल दिए तुम छोड़ कर
सांवरे कुछ तो बता दे ..................
सामने दरबार में हो क्यों नहीं आते नज़र
दुखडो से दामन भरा है जिसकी तुमको है खबर
विनती करते हैं कन्हैया दोनों कर हम जोड़कर
कुछ नहीं माँगा है बाबा तुमसे ही तेरे सिवा
दोष मेरी तक़दीर का है आपसे है क्या गिला
जाओ ना नज़रें चुराके दिल ये मेरा तोड़ कर
वक़्त मुश्किल का ये बाबा कैसे भी टल जाएगा
हाथ गर सर पे धरा तो काम भी बन जायेगा
आस जगा दी दिल में तुमने हमसे नाता जोड़ कर
सुरेंद्र को रहना है मोहन तेरे चरणों में सदा
माफ़ कर देना मुझे तुम गर हुई मुझसे खता
कहीं चले जाना नहीं तुम मुझको तनहा छोड़ कर
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


