
सांवरे तेरा दीदार पाने को
मेरी अँखियाँ तरसी सांवरे तेरा दीदार पाने को,
मैं दास दीवाना तेरा दिखा दूंगा ज़माने को....
बड़े प्यार से तुमको बुलाया मोहन आ भी जाओ ऐ गिरधर,
बड़े चाव से मैंने बनाया माखन तेरे लिए मुरलीध,र
मेरी श्रद्धा जुड़ी है तुझसे सांवरे आ दर्श दिखाने को,
तेरी लगन में डूबा रहूँगा जब तक है साँसों में दम,
जितना चाहे लेले इम्तिहान फिर भी आस ना होगी काम,
मन मेरा विचलित हो रहा सांवरे आ कुछ समझाने को,
कृष्णा तेरी प्रीत में भूल गया साड़ी दुनियादारी,
सब कुछ तुमने दिया है हमको हे मोहन हे गिरधारी,
ये जीवन तुझपे अर्पण कान्हा आ दया बरसाने को,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
