
पर्दा ना कर पुजारी , दिखने दे बांके बिहारी
Parda Na Kar Pujaari Dikhane De Baanke Bihaari lyrics
पर्दा ना कर पुजारी , दिखने दे बांके बिहारी ,
मेरे पास वक्त कम हैं, और कहनी हैं बातें सारी ,
बड़ी दूर से हूँ आया , अर्जी इन्हे लगाने ,
कुछ बातें अपने दिल की , आया इन्हे सुनाने ,
कब से खड़ा था पीछे , अब आई हैं मेरी बारी,
मैं खुद नहीं हूँ आया , श्याम ने मुझे बुलाया ,
कल रात को सपने में , आकर मुझे जगाया ,
बोले के दूंगा सब वो , जो भी इच्छा हो तुम्हारी ,
नजरे मिला के इनसे , कर लू मैं चंद बातें ,
मेने सुना हैं सबसे , हारे को ये जीताते ,
मुझको जीता दे कान्हा, आया शरण तुम्हारी ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
