
तेरे रहते दुःख ना पाऊँ,
कितना शुक्र मनाऊ,
सांवरे संग संग रहना,
सदा तू संग संग रहना,
बाह पकड ली जबसे तूने,
चलना सिखा मैने,
तर्ज – धरती सुनहरी अम्बर नीला।
दुनिया वालो ने तो,
मुझे सो सो आंसू रुलाये,
यहाँ कोई काम ना आया,
वो अपने चाहे पराये,
कदम कदम पे साथ निभाता,
गिरने से तू बचाता,
जब भी दिल टुटा है,
तूने सिर पर हाथ फिराया,
राहो के कांटे चुनकर,
खुशियों का फुल खिलाया,
आंसू मेरे देख ना पाता,
दोडा तू आ जाता,
जिसने भी किया भरोसा,
वो कभी नहीं है हारा,
जो भी शरणागत है,
जीवन को तूने सवारा,
‘चोखानी’ भी अरज लगाये,
अपनी व्यथा सुनाये,
बाह पकडली जबसे तूने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



