
सारी दुनिया है दीवानी,
अम्बे रानी आपकी,
कौन है जिस पर नही है,
मेहरबानी आपकी,
सारी श्रष्टि एक चमन और,
इस चमन के फूल हम,
इन सभी फूल में माता,
हम निशानी आपकी,
जैसे गंगा और जमुना की,
धारा बहती भूमि पर,
वैसे ही बहती है ममता,
दुर्गा रानी आपकी,
तन भी तेरा मन भी तेरा,
मेरा क्या है वैष्णो माँ,
तेरा तुझको सौंपता हूँ,
यह निशानी आपकी,
उमर भर गाता रहूं मैं,
अम्बे महिमा आपकी,
अपने चरणों में ही रखना,
गायक – देवेंद्र पाठक जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

