
सुखो के दाता देवा, इन्हे घर में बुलाना होगा,
दुःख हरता दाता देवा, इन्हे दिल में बसाना होगा,
पल भर में दुखड़े हरके सब बिगड़े काम बनाये,
ऋषियो और योगी सारे देवा के गुण गाये,
भक्तों की आशाओ को ये पल में पूरी करते,
निर्धन और गरीब की झोली देवा सबकी भरते,
शिव गौरा के गणपती इनको मनाना होगा,
भोग लगाकर लड्डुओं का हे गणपती तुम्हे बुलाये,
भोग लगाकर मोदकों का हे देवा तुम्हे मनाये,
रिद्धि सिद्धि के स्वामी हमे शीश झुकाना होगा,
मूसे की सवारी देखो लम्बोदर को भाये,
पीताम्बर है पहन के देवा सुखो को बरसाए,
गौरा माँ के लाडले को दिल में बसाना होगा,
महादेव के लाडले को दिल में बसाना होगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




