
आधी रात को जन्म भयो है
यसुदा सूट को है ना।
मेरी बात नही है यारो बात ये सच है ना ।।
बोलो है ना है ना है ना।।
आधी रात को.......
यशोदा माँ के भाग जगे हैं
नंद बाबा हर्षाए।।
नील गगन से देवता सारे।
सुमन बहुत बरसायें।
सुमन बहुत बरसाएँ
मन ही मन हर्षाए।।
छाई खुशिया सकल जगत में
दिन हो गई ये रैना।।
नंद बाबा ने हीरा मोती
वस्त्र बहुत बटबाये।।
यशोदा माँ के प्यारे सुत के
दर्शन को सब आये।
नंद बाबा ने पायो है सुत
बोले तोता मैना।।
आधी रात.............
बाजे बधाबा हर घर घर में
सब नाचे सब गायें।।
बंधनवार बंधे हर घर घर में
हर घर दीप मालाएँ।
राजेंद्र आयो कृष्णा कन्हैया
सबके एक ही बैना।
आधी रात को जनम भयो है
जसुदा सुत को है ना.......
गीतकार/गायक -राजेंद्र प्रसाद सोनी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





