
सुनते हो श्याम सब की सुनलो जरा हमारी
सुनते हो श्याम सब की सुनलो जरा हमारी,
सुनलो जरा हमारी इक आस है तुम्हारी,
हम भी शरण है तेरी करदो दया बिहारी,
अश्को से घुट पी के जख्मो को अपने सित्ते,
जीवन ये यूही बीते विपदा पड़ी है बाहरी,
कह ती है सारी दुनिया के कहा तेरा कन्हियाँ,
मझधार में है नइयाँ करदो मदत हमारी,
हारे के तुम सहारे हम तो है बेसहारे,
आये है तेरे द्वारे विशवाश की है बारी,
मोहित कहे कन्हाई पकड़ो मेरी कलहाई,
इतनी सी है दुहाई करदो नजर तुम्हारी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



