
बाबा मुझे सपनो मे तेरा इंतज़ार है
बाबा मुझे सपनो मे,
तेरा इंतज़ार है,
आँखों में निंदिया लेके,
ये दिल बेक़रार है,
तर्ज – अफसाना लिख रही हूँ।
रहमत लुटा कर तुम तो,
मेरे दिल में समा गए,
जादू दिखा कर तुम तो,
मेरी दुनिया बना गए,
छोटे से मेरे इस दिल को,
तेरा एतबार है,
मेरी ज़िन्दगी में आये,
तुम बहार बन कर,
चरणों में जगह दे दी तुमने,
दिलदार बन कर,
एक बार गले से लगाओ,
मुझे तेरी दरकार है,
खाटू वाले तेरी ही तो,
मैं जय जयकार करूँ,
जय जयकार करूँ,
तेरा ही गुण मैं गाउँ,
तेरा ही ध्यान मैं धरूँ,
ध्यान मैं धरूँ,
सेवा में ‘रजनी’ लगा लो,
तुम अपने दरबार में,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
