
स्वर्ग से सुंदर सपनो से प्यारा है तेरा दरबार,
जहा तेरा प्यार मिला है, मुझे हर बार मिला है,
रोशन है मेरी दुनिया, तेरे ही प्यार से,
सब कुछ मिला है मुझे इस दरबार से,
तेरी शरण में आकर मिला है एक नया परिवार,
जब अपना हाथ मेरे, सिर पर फिरती,
मेरी सारी विपदा दूर हो जाती,
हम पर अपनी ममता लूटाकार बना दिया हकदार,
तुम हो हमारी मैया, हम है तुम्हारे,
मुझको तो लगते प्यारे तेरे हर नज़ारे,
हमको ऐसी सेवा मिली है, जहा की क्या दरकार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



