
स्वीकार हमें करले,
हम दुखड़ो के मारे है,
तू कह दे कहाँ जाएं,
बस तेरे सहारे है,
तर्ज – मुश्किल है सहन करना।
जो दर पे गया तेरे,
सम्मान दिया तूने,
बिन बोले कष्टों को,
पहचान लिया तूने,
तू अंतर्यामी है,
हम मुरख सारे है,
धन दौलत की हमको,
परवाह नहीं दाता,
चरणों की धुल मिले,
बस चाह यही बाबा,
दर से ना ठुकराना,
तेरी आँख के तारे है,
जिस ओर नज़र फेरूँ,
बस तू ही नज़र आए,
अब छोड़ के दर तेरा,
ये ‘हर्ष’ किधर जाए,
आ हमको माफ़ी दे,
हम पापी सारे है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

