
हंसकर पार्वती शिव जी ने,
वचन सुनावती जी,
स्वामी मैं ना होती तो,
थाने कौन ब्यावती जी।।
थाके लम्बा लम्बा केश,
थाके गले विच कालो शेष,
थाको अति भयानक वेश,
थाने देख्या ही अबला नारी,
डर जावती जी,
हसकर पार्वती शिवजी ने,
थारो बूढ़ो वाहन बेल,
थाके भूत प्रेत है गेल,
थाके तन पर नहीं कपड़ों,
थे तो भांग धतूरा चाबो,
थातो मृगछाला बिछाओ,
थाके साथ बैठया,
वो शर्मावती जी,
यह सुन बोलियां है त्रिपुरारी,
वन में करीजी तपस्या भारी,
नारद समझे है तो समझ आया,
जब मैं प्यारी करियो बिचारा,
अब कई मोटी मोटी,
बाता बनावती जी,
या सुन पड़ी गोरजा चरणा,
स्वामी हसी में रोष न करना,
दासी लियो जी आपको शरना,
प्रभु जी आप तो तारण तरण,
थाकी भक्ति में तो,
सोचती रात भर जी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



