
हक़ से कहो श्याम मेरा है,
सब से कहो श्याम मेरा है,
नीले वाला मेरा है,
खाटू वाला मेरा है,
तर्ज – धीरे धीरे बोल कोई सुन न।
तेरा मेरा चक्कर झूठा छोड़,
शीश के दानी श्याम से रिश्ता जोड़,
ये दीवाना है मस्ताना है,
बाते इसकी बड़ी विशाल,
शरणागत का रखता ख्याल,
देव ये हर युग कलयुग की सरकार,
हारे का साथी नीले असवार,
लीला धारी है दातारी है,
नाव ना अटके है कभी,
जय श्री श्याम कहते सभी,
एक बार जो आके शरण अटके,
बीते जीवन श्याम श्याम रटते,
मीठे बोल है अनमोल है,
महिमा वो ही जानता है,
अपना जो इन्हे मानता है,
पाया चोला जीवन प्यारा है,
‘दास महिंदर’ ये भव तारा है,
तेरा साथी है दिया बाती है,
प्रेम की ज्योति जलाये जा,
ज्योति से ज्योति पाए जा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

