
हनुमान के श्री चरणों में संकट कट जाते है
हनुमान के श्री चरणों में,
संकट कट जाते है,
आए जो विपदा भक्तों पे,
पल में डट जाते है,
है महावीर अतुल बलशाली,
बजरंगी कहलाते है,
परम भक्त श्री राम प्रभु के,
चरणो में पाए जाते है,
श्री राम भजन नित राम के कीर्तन,
ही बस गाते है,
क्षमाशील है दया निधि,
प्रभु है अति तेज प्रतापी,
दुष्टों का ये नाश भी करते,
बच नहीं पाते पापी,
भूत प्रेत तो डर के मारे,
खुद हट जाते है,
ध्यान हनु को जो करते है,
जो शरणागत रहते है,
कृपा सिंधु कपीवर भी उनका,
हृदय से स्वागत करते है,
अंत गती देते कुछ ऐसे,
देखते सब रह जाते है,
देखे – ना स्वर है ना सरगम है।
गायक – रोहित तिवारी जी।
प्रेषक – शेखर चौधरी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



