
हमें दरबार बुलालो माँ,
हम बच्चे तुम माँ हो हमारी,
सब को सदेशा भिजवाती,
याद हमारी कभी ना आती,
अपने ममता के आंचल में,
हमे सुला लो माँ,
हम भी आए भवन तुम्हारे,
स्वर्ग से देखे यहाँ नजारे,
दया दृष्टि हम पर भी दाती,
अपनी डालो माँ,
बच्चो को ना यू तड़पाओ,
भेजो सदेशा हमे बुलाओ,
थोड़ा समय हमारे लिए भी,
अपना निकालो माँ,
दर्शन कर हम तर जाएगे,
झोलिया अपनी भर लाएगे,
बरसा दो कृपा का सावन,
पार लगा दो माँ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



