
हम उस श्याम धणी के फेन
हम उस श्याम धणी के फेन,
जिनकी कृपा रहती हर पल,
आठों पहर दिन रेन,
उस लीले वाले के फैन।।
दीवाना कर देता उसको,
जिसको दर पे बुलाता है,
दिन दुखी हारे का बाबा,
हर पल साथ निभाता है,
बिन दर्शन इनके भक्तों को,
आता नही है चैन,
मोरछड़ी वाले के फेन।।
कलयुग का ये देव निराला,
महिमा जग में है भारी,
किस्मत से ज़्यादा है देता,
कहलाता लखदातारि,
गैरों को भी अपना बनाले,
मिलके नैन से नैन,
संकट आने से पहले,
बाबा मेरा आ जाता है,
‘पंकज’ भक्तों का परचम,
इस दुनिया में लहराता है,
देख दुखी अपने बच्चों को,
हो जाता बेचैन,
मोर मुकुट वाले के फेन।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

