
हम तो मैया के भरोसे चलते हैं,
ये दुनिया वाले जलते है,
मैया ने हमको चलना सिखाया,
सब भक्तो से मिलना सिखाया,
हम तो सीना तान निकलते है,
मैया हमारी साथी बन जाए,
बनके सहारा नैया पार लगाए,
हम तो इनके भरोसे चलते हैं,
दुनिया वाले क्या पहचाने,
मैया हमारे दिल की जाने,
इनके नाम से संकट टलते है,
भगत सारे तुमको भजन सुनाए,
मैया तेरी कृपा ये चाहे,
इनके नाम से दीपक जलते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



