
हम पे है तेरा उपकार,
ओ बाबा हम तो पले है,
तेरी छाव में,
तर्ज – तुझको पुकारे मेरा।
जब से जुड़ा हूँ तेरे,
दरबार से मैं बाबा,
तेरा साथ पाया,
सुख हो या दुःख हो,
सदा अपने सर पे मैंने,
तेरा हाथ पाया,
इतना दिया है तूने प्यार,
अहसान इतने,
मुझपे किए है तूने,
कैसे गिनाऊँ,
रोम रोम डूबा तेरे,
कर्जे में तेरा कर्जा,
कैसे चुकाऊं,
तुमने संवारा परिवार,
दिल की तू समझे,
बिन समझाए ऐसा,
अहसास होता,
जब जब पुकारूँ तुझको,
लगता है मेरे तू,
आस पास होता,
ऐसे जुड़े है दिल के तार,
अंतिम सफर में,
अंतिम डगर तक मेरा,
साथ निभाना,
अंतिम समय में मेरी,
उंगली पकड़ कर,
अपने संग ले जाना,
‘रोमी’ की इतनी मनुहार,
गायक – रोमी जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

