
हरिदास के बिहारी
( वो गुल किस काम का
जिस गुल में खुशबु ना हो,
वो दिल किस काम का,
जिस दिल में बिहारी जी तू ना हो। )
हरिदास के बिहारी,
मुझको गले लगालो,
कोई नहीं है मेरा,
आकर मुझे बचालो,
चौखट पे तेरी बैठा,
विश्वास को जगाये,
कही बुझ ना जाये दीपक,
आकर इसे सम्भालो,
दुनिया की खाई ठोकर,
अब तक मिला ना दर,
दर दर से हूँ निकाला,
इस दर से ना निकालो,
बदनाम करके छोड़ा,
अपने हुऐ बेगाने,
कहाँ जाके मुँह छुपाऊँ,
कमली में तुम छुपालो,
तेरे नाम करके जीवन,
आया शरण तिहारी,
छिपते क्यों हो मुझसे,
पर्दा जरा हटालो,
माना नहीं हूँ काबिल,
फिर भी तुम्हारा पागल,
'गोपाल'के सांवरिया,
चरणों में अब बिठालो,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

