
हरि का भजन करो हरि है तुम्हारा
हरि का भजन करो हरि है तुम्हारा |
हरि के भजन बिन, नहीं गुजारा
हरि नाम से तेरा काम बनेगा |
हरि नाम ही तेरे साथ चलेगा
हरि नाम लेने वाला,
हरि का है प्यारा
कोई काहे राधेश्याम, कोई काहे सीताराम |
कोई गिरिधर गोपाल, कोई राधामाधव लाल |
वोही हरि दीन बंधू, वोही करी करुना सिन्धु, नमो बारम्बारा
सुख़ दुःख भोगे जाओ, लेखा सब मिटाते जाओ |
हरि गुण जाओ, हरि को रिझाते जाओ |
वोही हरि दीन बंधू, वोही करी करुना सिन्धु, सब का है प्यारा
दीनो पर दया करो, बने तो सेवा भी करो |
मोह सब दूर करो, प्रेम हरि ही से करो |
यही भक्ति यही योग, यही ज्ञान सारा
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
