
हाथ जबसे है सिर पे तुम्हारा सांवरे,
हो रहा है मजे से गुजारा सँवारे,
बोलो श्याम श्याम बोलो श्याम श्याम,
जय जय श्याम,
सोच मैं क्यों करू मेरे घर बार की,
चिंता रहती तुम्हे मेरे परिवार की,
मुझको हर गम से तुमने उभरा सँवारे,
कैसे मोहन करू मैं तेरा शुकरियाँ,
झोली छोटी पड़ी तूने इतना दिया,
मेरा जबसे बना तू सहारा सँवारे,
जबसे आंसू मेरे तेरे आगे गिरे,
तेरी किरपा से दिन तब से मेरे फिर,
तूने ऐसा मुकदर संवारा सँवारे,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
