
हुई सांवरे ये तुझे ना खबर क्यों दर तेरे रोता है कोई
हुई सांवरे ये तुझे ना खबर,
क्यों दर तेरे रोता है कोई,
तेरे चरणों में रख यूँ सर,
तर्ज – बाबा करले तू इथे भी नजर।
चर्चा सुनी जो तेरी दुनिया जहान से,
आया कई बार तुझे अपना ही जान के,
पर आया प्रभु तुझे ना नज़र,
बोले तक़दीर में नहीं है तेरा प्यार क्यों,
मेरी बारी सांवरे बैठा है लाचार क्यों,
क्यों ना आंसुओं का मेरा है असर,
सबके लिए तेरा खुला दरबार है,
मुझे लौटाया तूने खाली बार बार है,
पुछा हाथ ना फिरा के सर पर,
गर मेरे आंसुओं से इतना ही प्यार है,
मुझे तेरी मर्ज़ी श्याम स्वीकार है,
बस इतना कहूंगा रो कर,
अब तो भुला दे बाबा हुई जो भी भूल हैं,
कह दे मेरी अर्ज़ी तुझको क़ुबूल है,
‘रोमी’ सबको कहे जाकर,
ना दर तेरे रोता है कोई।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

