
हे कान्हा मेरा जीवन तुम सफल बना देना
He Kaanha Mera Jiivan Tum Saphal Bana Dena lyrics
हे कान्हा मेरा जीवन तुम सफल बना देना ,
मेरे दिल मेँ तुम रहना, मुझको अपनालेना ॥
तेरी मोहिनी मूरत का, हर पल दीदार करूँ,
ना चाहूँ कुछ जग से, बस तुमको प्यार करूँ,
बस इक बार कान्हा, मुझे गले लगा लेना,
तेरी बँशी की धुन पे, मैँ सुधबुध खो बैठी,
इक दरस तेरा पाकर, मैँ तेरी हो बैठी,
नहीँ नजर हटे तुमसे, यह मोह जगा देना,
भव से मैँ तर जाऊँ, उपकार करो कान्हा,
जनमोँ के झँझट से, मुझे पार करो कान्हा,
मैँ जब भी तन छोणूँ, तुम खुद मेँ मिला लेना,
भजन रचना: ज्योति नारायण पाठक
वाराणसी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
