
दे दो अपनी नौकरी मैया जी एक बार,
बस इतनी तन्खा देना, बस इतनी तन्खा देना,
मेरा सुखी रहे परिवार..
तेरे काबिल नही है मैया फिर भी काम चला लेना,
जैसे है हम तेरे है माँ गुण अवगुण बिसरा देना,
जो तेरी कृपा होगी, जो तेरी कृपा होगी,
मेरा बना रहे घर बार...
तुम तो जगत की जननी हो माँ मेरी क्या औकात है,
तेरी सेवा मिल जाए माँ ये किस्मत की बात है,
मानूगी तेरा कहना मैं मानूगी तेरा कहना,
ये करती हूँ इकरार...
थोड़ी सी माया देकर के हमको ना तुम बहलाओ जी,
आज खड़ी हूँ सामने तेरे कोई हुकुम सुनाओ जी,
हाथ जोड़ कर बैठी मैं, हाथ जोड़ कर बैठी मैं,
शीश झुकाऊँ दिन रात..
अपने आँचल से मैं निश दिन तेरा भवन भुहारुगी,
फूलो और कलिओ का तुझको माँ हार पहनाऊँगी,
तन मन तुझ पे मैया जी, तन मन तुझ पे मैया जी,
मैं कर दूगी न्योछार..
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

