
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय,
लम्बोदराय सकलाय जगद्धिताय,
नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय,
गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते
हे जग वंदन गौरी नंदन, नाथ गजानन आ जाओ
शिव शंकर के राज दुलारे
, आ के दर्श दिखा जाओ,
हे जग वंदन गौरी नंदन,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रिद्धि सिद्धि के, स्वामी हो तुम, 'शुभ और लाभ के, दाता हो
एक दंत हो, दयावन्त हो, 'तुम ब्रह्मण्ड के, ज्ञाता हो
विघ्न विनाशक, नाम तुम्हारा
, मेरे विघ्न मिटा जाओ,
सब देवों में, सब से पहले, 'होती तेरी, ही पूजा
तीनों लोकों, में हे स्वामी, 'कोई नहीं, तुमसा दूजा
मुछक की, करके असवारी
, लडडूयन भोग लगा जाओ,
हम सेवक, नादान तुम्हारे, 'भजन भाव, कुछ न जाने
इस संसार में, सब से ज्यादा, 'देवा बस, तुमको माने
त्यागी/ज्योति की यह, बिनती सुन लो
, कारज सफल बना जाओ,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



