
हे शुकरवार की माता आ करिए तेरा जगराता
आ करिए तेरा जगराता
ज्योत जला के चुनरी चडा के
कुमकुम माथे तिलक लगा के तेरे गुण जो गाता
गुड चना भी लेके साथ में तुझको भोग लगाता
शुकर वार की महिमा निराली,
झोलियाँ सब की भरने वाले तुम्ही हो मेरी माता
शुकर वार का व्रत जो करता मन की मुरादे पाता
कलयुग में आई संतोषी भक्तो को देने संतुष्टि मंगल करनी माता संकट हरनी माता
सुखी रहे परिवार सदा याहा तेरा हो जगराता
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




