
हैं दीवाने जो प्यारे हनुमान के,
वही बोलेंगे जय जय जय सियाराम,
संभव है उनके लिए राम दरश पाना,
जिनको भी आता हनुमान को मनाना,
नाच नाच हनुमान को,
रिझायेगें वही बोलेंगे वही बोलेंगे जय जय जय सियाराम,
मेरे श्री राम जी से जिस जिस को प्यार है,
सदा उनके संग रहते उनके सेवादार हैं,
पाना चाहते जो दर्श हनुमान के,
दुनिया के मालिक भगवान श्रीराम हैं,
सदा उनके संग सजते प्यारे हनुमान हैं,
"श्याम" सेवा वही तो कमाएंगे,
वही बोलेंगे जो भी बोलेंगे जय जय जय सियाराम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


