
है शंकर का सहारा जग में बड़ा,
भोलेनाथ का सहारा जग में बडा,
शंभु का सहारा।।
आदि है अनादी है शिव,
योगीयो के योग है,
जतन है जतीयो के,
भोले सत का सहयोग है,
शिव शक्ति का प्यारा जग में बड़ा,
भोले का सहारा।।
ब्रम्हा जी विष्णु जी नारद,
सारद सुनाते हैं,
भोले की महिमा श्री चारो,
वेदो में बताते हैं,
लगता है जयकारा जग में बड़ा,
रूप है अनोखा ऐसा,
वेश ना किसी का है,
त्रिलोचन बाबा का ध्यान,
चारो ही दिशि का है,
वो इष्ट है हमारा जग में बड़ा,
गले सर्पो की माला,
झलके कुण्डल कान है,
शिश पे चंदा ओर गंगा,
भगतो को वरदान है,
मिलेगा किनारा जग में बड़ा,
नानु पंडित गावे भजन मे,
महिमा अपार है,
पार करियो नाथ मेरी,
नाव तो मजधार है,
देना जी किनारा जग में बड़ा,
प्रेषक – मनीष सीरवी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
