
हनुमान जी छोटो सो हमारो एक काम जी
हनुमान जी छोटो सो हमारो एक काम जी
सुन अंजनी के लाला मेरी बिगड़ी बना दे
बिगड़े हुए जी मेरे काम बना दे
हमने सुना है बड़ा नाम जी हनुमान जी छोटो..
(1) तेरा ध्यान धारू मे हरपल तेरी करूं मै पूजा
रामकाज पूरा कर पाता कोई नहीं था दूजा
मैंने सुना बजरंगबली तुमने भक्तों को तारा है
हनुमान जी सीने में तुम्हारे सिया राम जी हनुमान जी.
(2) कोई प्यार से तुमको हनुमत कहता कोई कहता बजरंगबली
जिसने दुख में तुम्हे पुकारा उसकी विपदा पल मे टली
जो जपता माला राम नाम की हनुमत को बड़ा प्यारा है
हनुमान जी बड़ा ही प्यार तेरा नाम जी हनुमान जी.......
(3) ऐसा कौन सा काम है हनुमत जिसे पूर्ण तुम कर नहीं पाए
लांग समुन्दर तुम हनुमत सीता का पता लगा कर आए
मैंने सुना हनुमान तुम्हें राम नम बड़ा प्यारा है
हनुमान जी राम श्याम गाते तेरा नाम जी हनुमान जी...
लेखक. राम श्याम अवस्थी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

