
होने नहीं दे कभी तेरी हार
होने नहीं दे कभी तेरी हार ।
मेरे खाटू वाले का ऐसा है द्वार ।।
यहाँ दीं दुखियों को मिलता है प्यार ।
कोई किसी का ना यहाँ झूठा ज़माना ।
सच्चा द्वार सांवरे का सबका ठिकाना ।।
नाम श्याम का जिसने भी लिया ।
श्याम ने उसे गिरने ना दिया ।।
विपदा से लेता है सबको उबार ।
बिन कहे ही दिल के ये जज़्बात जान ले ।
थाम ले उसे जो श्याम श्याम नाम ले ।।
श्याम की कृपा से जो है पीला ।
रूठे ना कभी उनसे मंज़िलें ।।
करते हैं उम्र भर वो बस ये एतबार ।
परखे ये विश्वास आस श्याम से रखना ।
होगा सच जो देखती आँखें तेरी सपना ।।
देर हो भले अंधेर पर नहीं ।
ये ना सोचना इसको खबर नहीं ।।
गोलू तेरी हर ख्वाहिशें जाने लखदातार ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


