
हो जाए बंद वाणी तेरा नाम रटते रटते,
एक साथ यही होगा हरि नाम हम मरते मरते,
तेरा नाम रटते रटते....
यस आपका मैं गांउ दुनिया से चला जाऊं,
तेरे धाम तक मैं पहुंचू गुणगान करते करते,
हो जाए बंद वाणी....
खुद को मैं भूल जाऊं फिर होश में ना आऊ,
प्रभु नाम वाले अमृत का पान करते करते,
देखा करूंगा राहे जब तक ना आप आए,
तब तक ना तन से निकले मेरे प्राण मरते मरते,
हर सांस से पुकारू मेरा रोम रोम बोले,
हरि नाम वाले अमृत का पान करते करते,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


