
ਅੱਛਾ ਨੀ ਮਾਂਏਂ ॥ । ਫਿਰ, ਜਿਵੇਂ ਤੇਰੀ ਮਰਜ਼ੀ ॥
मांएं तेरी मर्जी
अच्छा नी मांएं, फिर, जैसे तेरी मर्जी ॥
चिंतापूर्णिए, चरणों में तेरे,
ला, दी मैंने अर्ज़ी,
चिंतापूर्णिए, लाल तेरा, तेरे बिन ना गुजारा ।
भैड़े जग के, भवसागर में, तू ही मां है किनारा ॥
मांएं बता अब, तू है सहारा, बाकी सब है फर्ज़ी,
मैं मेरा, परिवार नी दाती, चलते तेरे सहारे ।
दुख समुद्र में, डूबते हुए को, तू ही मांएं तार दे ॥
उम्रों तक अब, तेरी मांएं, हो गए हैं हम कर्ज़ी,
संजीव रातें, जाग जाग के, तेरी भेंटें गाता ।
दास निमाणा, तेरा जोगिया, गुण तेरा लिखता जाता ॥
हमारी खाली, झोली मांएं, तेरे बिन ना भरती,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



