
वो तो मंडिया बनवालई रे,
भगत ने मंडिया बनवालई मेरी माँ,
कौन खदानिया की मटिया बुला लाई,
डिग धार अंगना छबा लई भगत ने ।। मंडिया ।।
रतन खदानिया की मटिया बुला लई ,
डिग धर अंगना छबा लई भगत ने ।। मंडिया ।।
कौन गौवन को गोबर मंगा लाय,
डिग धर अंगना लिपा लई भगत ने ।। मंडिया ।।
वोतो सुरही गौवन को गोबर मंगा लए,
गज मूतियन को चौक पूरा लए,
कंचन कलरा जला लए भगत ने ।। मंडिया ।।
सुमर सुमर मैया तेरो जस गाये ,
रखियो चरण चितलाए भगत ने ।। मंडिया ।।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


