
नींद ना आये रे चैन ना आये रे,
जीवन सारा बिता जाये,
श्याम न आये रे,
पल पल जाये छिन छिन जाये,
कैसे करूँ मैं हाये,
नींद न आये रे,
चैन न आये रे,
तेरे बिन कई बीती रे सदिया,
आजा प्राण प्यारे,
तडपत ही दिन रेन गुजारूं,
नैनन भये पना रे,
थके नहीं दिन रेन तेरे बिन,
सारी रात जगाये,
पल पल जाये,
छिन छिन जाये,
श्याम सलोनी साँवरी सूरत,
ने क्या जादू किया,
तुझसे मिलने को मन मोहन,
तड़प तड़प के जिया,
मोहन तडफ तडफ के जिया,
एक झलक दिखा जा अब तो,
दिल मेरा घबराये,
जीवन में बस एक तमन्ना,
एक बार तो आजा,
लगी विरह की प्यास बुझा जा,
नैनन बिच समा जा,
प्यारे नैन बीच समा जा,
पल पल याद सताये तेरी,
ढूंढ ढूंढ कर हार थका मैं,
पैरो पड़ गये छाले,
मुझ जैसे पागल को अब तो,
आकर गले लगा ले,
प्यारे आकर गले लगा ले,
दर्द को क्या जाने ये दुनिया,
वाले हँसी उडाये,
यह भजन, गोलडी गगनेजा जी,
7037534000 द्वारा प्रेषित।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





