
भोला नही माने रे नहीं माने ।
मचल गए भंगिया को ।।
पिस पिस के गौरा हारी ,
भांग खावे शिव त्रिपुरारी ।
हो देखो हो गये नशे में दीवाने ,
कहे गौरा से शिव भोला ,
थोड़ी भंगिया तो पीसो ना ।
कहे भोला से माँ गौरा ,
कैसे गांजा तो खिचो ना ।
तुम्हे देख जिया लगे घबराने ,
सारे मना मना हारे,
पर बात नही मानी ।
ज्यादा भांग धतूरे से,
पिया होती है नुकसानी ।
गौरा शिव को लगी है समझाने,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

