
तेरी किरपा से श्याम प्रभु
तेरी किरपा से श्याम प्रभु हर काम मेरा हो जाता है,
करने वाला तू ही है बस नाम मेरा हो जाता है,
क्या क्या काम किये है तूने कैसे मैं गुणगान करू,
मेरी तो औकात ही क्या है कैसे तेरा बखान करू,
मेरे नाम का भजे जो डंका तुहि तो भजवाता है,
गलती पर गलती मैं करता फिर भी तूने माफ़ किया,
सबने मुझको छोड़ दियां तब तुमने ही प्रभु साथ दियां,
भटक जाये जो राह से अपनी मंजिल उसे दिखता है,
नाम तेरा सुन कर ये सोचा तेरे दर पे आउगा,
क्या मालूम था स्वर्ग सी मस्ती आकर के यहाँ पाउगा,
मस्ती में दीवाना मन ये झूम झूम कर गाता है,
दुब न जाये नैया मेरी इतनी ये अरदास करो,
तेरे भरोसे मेरी गाड़ी फिर भी मैं क्यों आह भरु,
जन्म जन्म तक साथ रहे बस अब महेश ये चाहता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


